Delhi के Central Vista का बदला नाम, अब इसे ‘Kartavya Bhawan Area’ कहेंगे; मंत्री मनोहर लाल ने दिए निर्देश

Delhi: राजधानी दिल्ली के दिल में स्थित सेंट्रल विस्टा इलाके को अब एक नया नाम दिया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया है कि अब इस पूरे क्षेत्र को ‘कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स’ या

Delhi: राजधानी दिल्ली के दिल में स्थित सेंट्रल विस्टा इलाके को अब एक नया नाम दिया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया है कि अब इस पूरे क्षेत्र को ‘कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स’ या ‘कर्तव्य भवन एरिया’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अब से ‘सेंट्रल विस्टा’ नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

यह घोषणा रविवार, 12 जुलाई 2026 को सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई। मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कागजों और दस्तावेजों में अब इसी नए नाम का इस्तेमाल होगा। सरकार का यह कदम औपनिवेशिक प्रतीकों को हटाने और नागरिकों के कर्तव्यों को प्राथमिकता देने की कोशिश का हिस्सा है।

इस प्रोजेक्ट के तहत प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि सरकारी कामकाज ज्यादा बेहतर तरीके से हो सके। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया था। इससे पहले सितंबर 2022 में राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ किया गया था।

इस नए ‘कर्तव्य भवन एरिया’ में कई सरकारी इमारतें शामिल होंगी। कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) के तहत कुल 10 इमारतें बनाने की योजना है, जिनमें से तीन (कर्तव्य भवन 1, 2 और 3) का काम पूरा हो चुका है। ये इमारतें पर्यावरण के अनुकूल होंगी और इनमें सोलर पैनल जैसे आधुनिक सिस्टम लगाए गए हैं। कर्तव्य भवन-3 में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे अहम दफ्तर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह पूरा कैंपस 2027 के मध्य तक पूरी तरह चालू हो जाएगा।