Delhi में सेंट्रल विस्टा का नाम बदला, अब ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ के नाम से जाना जाएगा

Delhi: राजधानी दिल्ली के दिल में स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र का नाम अब बदल गया है। अब इस पूरे इलाके को ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ या ‘कर्तव्य भवन परिसर’ के नाम से पुकारा जाएगा। केंद्रीय मंत

Delhi: राजधानी दिल्ली के दिल में स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र का नाम अब बदल गया है। अब इस पूरे इलाके को ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ या ‘कर्तव्य भवन परिसर’ के नाम से पुकारा जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को इस बड़े बदलाव का ऐलान किया है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा 12 जुलाई 2026 को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के स्थापना दिवस समारोह के दौरान की। उन्होंने साफ कहा कि अब से सभी सरकारी कागजों और आधिकारिक दस्तावेजों में केवल ‘कर्तव्य भवन परिसर’ या ‘कर्तव्य भवन क्षेत्र’ नाम का ही इस्तेमाल होगा। अब किसी भी सरकारी काम में ‘सेंट्रल विस्टा’ नाम का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

नाम बदलने के पीछे यह वजह बताई गई कि इस पूरे इलाके में पहले से ही कई ‘कर्तव्य भवन’ और ‘कर्तव्य मार्ग’ मौजूद हैं। आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया था, जिसके बाद वहां बनी नई सरकारी इमारतों का नाम भी कर्तव्य भवन रखा गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने CPWD कर्मचारियों के लिए एक नई ट्रांसफर पॉलिसी पर भी बात की। इस नई नीति के तहत कर्मचारियों को उनकी पसंद की जगह पर तैनाती देने का प्रावधान रखा गया है। साथ ही यह जानकारी भी सामने आई कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत मंत्रालयों के लिए कुल 10 इमारतें बनाने की योजना है, जिनमें से तीन का काम पूरा हो चुका है।