Delhi: दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तारीखें तय कर दी हैं, ताकि घ
Delhi: दिल्ली में जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तारीखें तय कर दी हैं, ताकि घरों और लोगों की सही गिनती हो सके।
जनगणना कब और कैसे होगी
दिल्ली में यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में घरों की सूची बनाई जाएगी और सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी। NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में स्व-गणना 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि MCD क्षेत्रों में यह 1 मई से 15 मई 2026 तक होगी। इसके बाद फील्ड वेरिफिकेशन का काम शुरू होगा। दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या और जाति की गिनती की जाएगी।
ऑनलाइन जानकारी भरने का तरीका और नियम
पहली बार लोग एक सुरक्षित वेबसाइट के जरिए अपनी जानकारी खुद भर सकेंगे, जो 16 भाषाओं में उपलब्ध है। जानकारी भरने के बाद एक 16 अंकों का यूनिक कोड (SEID) मिलेगा, जिसे बाद में गणनाकर्मी को दिखाना होगा। डेटा इकट्ठा करने के लिए अधिकारी CMMS मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करेंगे। सरकार ने साफ किया है कि यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और इसका इस्तेमाल किसी कानूनी साक्ष्य या सरकारी योजना के लाभ के लिए नहीं किया जाएगा।
क्या होंगे सवाल और क्या हैं नियम
पहले चरण में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें घर का नंबर, मोबाइल नंबर, गैस कनेक्शन, बिजली, पानी, शौचालय और घर की हालत जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी। खास बात यह है कि लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को ‘विवाहित’ का विकल्प दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने या गलत सवाल पूछने वाले अधिकारियों को जनगणना अधिनियम 1948 के तहत 3 साल तक की जेल हो सकती है।
| क्षेत्र |
स्व-गणना की तारीख (2026) |
फील्ड सत्यापन की तारीख (2026) |
| NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट |
1 अप्रैल से 15 अप्रैल |
16 अप्रैल से 15 मई |
| MCD क्षेत्र |
1 मई से 15 मई |
16 मई से 15 जून |