Delhi Capitals में बड़े बदलाव, युवराज सिंह होंगे बैटिंग कोच और सौरव गांगुली संभालेंगे क्रिकेट डायरेक्टर की जिम्मेदारी

Delhi: आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स अपनी टीम के ढांचे में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, टीम के कोचिंग स्टाफ को पूरी तरह बदला जा सकता है और इसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो

Delhi: आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स अपनी टीम के ढांचे में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, टीम के कोचिंग स्टाफ को पूरी तरह बदला जा सकता है और इसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होगी। यह पूरा बदलाव JSW ग्रुप द्वारा 2027-28 सीजन के लिए टीम का मैनेजमेंट संभालने के समझौते के तहत होगा।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh टीम के बैटिंग कोच बनेंगे। यह आईपीएल में उनकी पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी। युवराज पहले भी Rishabh Pant और Shubman Gill जैसे खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। वहीं, Sourav Ganguly को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि गांगुली ने ही युवराज सिंह के नाम की सिफारिश की है। गांगुली पहले भी DC और प्रिटोरिया कैपिटल्स जैसी टीमों के साथ जुड़े रहे हैं।

इस बदलाव के साथ ही वर्तमान कोचिंग स्टाफ, जिसमें मुख्य कोच Hemang Badani, Venugopal Rao और Munaf Patel शामिल हैं, उन्हें हटाया जा सकता है। इसके अलावा एक बड़ी खबर Rishabh Pant की वापसी को लेकर भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक ट्रेड डील के जरिए वापस दिल्ली कैपिटल्स में आ सकते हैं। इस डील के बदले कुलदीप यादव लखनऊ जा सकते हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के अंत में लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन बातों की पुष्टि की है, लेकिन फ्रेंचाइजी या BCCI की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।