Delhi Cantt स्टेशन पर चल रहा है अपग्रेडेशन का काम, 10 ट्रेनें नहीं रुकेंगी और कई के प्लेटफॉर्म बदले; देखें पूरी लिस्ट

Delhi: दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर सुधार और अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। इस वजह से 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक यहां रेल यातायात पर असर पड़ेगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने बताया है कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 औ

Delhi: दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर सुधार और अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। इस वजह से 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026 तक यहां रेल यातायात पर असर पड़ेगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने बताया है कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है।

यह पूरा काम अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, नए वेटिंग हॉल, लिफ्ट, एस्केलेटर और चौड़े फुट ओवरब्रिज मिल सकें। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा है कि ये बदलाव भविष्य में रेल संचालन को आसान बनाने के लिए किए जा रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ट्रेन की सही स्थिति, समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर चेक कर लें।

इस काम की वजह से कुल 10 ट्रेनों के दिल्ली कैंट स्टेशन पर रुकने का फैसला रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस अब दिल्ली कैंट की जगह शकूरबस्ती स्टेशन से चलेगी। साथ ही राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी 70 से ज्यादा ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया गया है।

ट्रेन नंबर और नाम प्रभावित होने की तारीख
12915 अहमदाबाद दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
09425 साबरमती हरिद्वार स्पेशल 21 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
14312 भुज बरेली अला हजरत एक्सप्रेस 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
14322 भुज बरेली एक्सप्रेस 17 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
12216 बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
09523 ओखा शकूरबस्ती स्पेशल 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
09257 भावनगर शकूरबस्ती स्पेशल 18 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
09609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल 15 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026
09611 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 16 जुलाई से 13 अक्टूबर 2026