Delhi में नई EV Policy 2026 को मंजूरी, प्रदूषण कम करने और जीरो-एमिशन मोबिलिटी पर सरकार का जोर
Delhi: दिल्ली को भारत की अग्रणी ग्रोथ कैपिटल बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने नई Delhi EV Policy 2026 को मंजूरी दे दी है। इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और
Delhi: दिल्ली को भारत की अग्रणी ग्रोथ कैपिटल बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने नई Delhi EV Policy 2026 को मंजूरी दे दी है। इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य शहर में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और प्रदूषण के स्तर को कम करना है, जिससे दिल्ली को जीरो-एमिशन मोबिलिटी की दिशा में आगे ले जाया जा सके।
NDTV Emerging Business Conclave 2026 के दौरान रेखा गुप्ता ने इस विज़न को साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने पर काम कर रही है। सरकार का ध्यान इनोवेशन, Ease of Doing Business और Ease of Living को एक साथ आगे बढ़ाने पर है ताकि आम जनता के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
नई EV पॉलिसी से दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा और बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। यह नीति इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को और आसान बनाएगी, जिससे सड़कों पर धुआं कम होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इस आयोजन की सफलता के लिए रेखा गुप्ता ने टीम NDTV को बधाई भी दी।