Delhi में कैब ड्राइवर की गला काटकर हत्या, शराब पीकर लूट की योजना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: राजधानी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने कबूल किया
Delhi: राजधानी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने साथ में शराब पीने के बाद लूटपाट की साजिश रची थी, जिसके चलते उन्होंने एक ड्राइवर की जान ले ली।
यह पूरी घटना 23 जुलाई 2026 की है। पूर्वी दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर के रहने वाले 40 वर्षीय विजय कुमार पेशे से कैब ड्राइवर थे। आरोपियों ने अयान के मोबाइल फोन से Rapido कैब बुक की थी। जब गाड़ी चित्रा विहार क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो आरोपियों ने विजय कुमार पर चाकू से हमला कर दिया और उनकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कार को लेकर भागे और जब लोगों ने उनका पीछा करना शुरू किया, तो उन्होंने गाड़ी को ईस्ट आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए।
शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कृष्ण नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद कई टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी सबूतों की मदद से महज 24 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय अयान, 19 वर्षीय साहिल और एक 17 साल के नाबालिग के रूप में की है। अयान पहले भी लूट और झपटमारी के चार मामलों में शामिल रहा है, जबकि साहिल पर झपटमारी का एक केस दर्ज है। इस मामले का चौथा आरोपी अमन अभी फरार है, जिसने चाकू का इंतजाम किया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, आरोपियों के खून से सने कपड़े, वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।