Delhi में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, 9 लाख रुपये के लिए व्यापारी पर चलाईं 3 गोलियां
Delhi: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े लूटपाट की वारदातें होने लगी हैं। ताजा मामला एक व्यापारी के साथ हुआ, जहां बदमाश उसके रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब व्यापारी ने हिम
Delhi: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े लूटपाट की वारदातें होने लगी हैं। ताजा मामला एक व्यापारी के साथ हुआ, जहां बदमाश उसके रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए बैग नहीं छोड़ा, तो बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां चला दीं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाश व्यापारी से 9 लाख रुपये लूटने की कोशिश कर रहे थे। काफी देर तक बैग के लिए छीना-झपटी चलती रही, लेकिन व्यापारी ने हार नहीं मानी और बैग को मजबूती से पकड़े रखा। इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
दिल्ली पुलिस शहर में अपराध रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पुलिस ने शुभम पंडित गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 11 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसके अलावा, चांदनी चौक के पास 54.5 लाख रुपये की एक फर्जी लूट का मामला भी सुलझाया गया था, जिसमें 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस अब इस ताजा वारदात की जांच में जुटी है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।