Delhi के कारोबारी ने पुलिस सुरक्षा के लिए रची साजिश, Goldy Brar के नाम से कराई फायरिंग, 3 गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के एक नामी कारोबारी ने पुलिस प्रोटेक्शन पाने के लिए एक हैरान करने वाली साजिश रची। उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और बब्बर खालसा के नाम पर खुद को ही धमकी दिलवाई और फायरिंग तक कराई। इस मामले में दिल्ली पुलिस की क

Delhi: दिल्ली के एक नामी कारोबारी ने पुलिस प्रोटेक्शन पाने के लिए एक हैरान करने वाली साजिश रची। उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और बब्बर खालसा के नाम पर खुद को ही धमकी दिलवाई और फायरिंग तक कराई। इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कारोबारी के एक बर्खास्त कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा खेल सिर्फ सुरक्षा पाने के लिए खेला गया था। साजिश का मास्टरमाइंड कारोबारी का एक पूर्व कर्मचारी था, जो पंजाब पुलिस में बर्खास्त ASI रह चुका है। इसी बर्खास्त ASI ने दो युवकों को तैयार किया और उन्हें सिम कार्ड और फोन दिए ताकि वे धमकी भरे कॉल कर सकें।

यह मामला काफी समय से चल रहा था। 2024 से रंगदारी के कॉल आने शुरू हुए थे। अक्टूबर 2025 में जान से मारने की धमकी दी गई और नवंबर 2025 में अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग कराई गई। फरवरी 2026 में एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया। इन सब घटनाओं के जरिए कारोबारी चाहता था कि उसे दिल्ली और पंजाब पुलिस से सुरक्षा मिले।

दिल्ली पुलिस ने 13 जून को पंजाब के अमृतसर और तरनतारन में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। जांच में पता चला कि धमकी भरे कॉल VoIP के जरिए किए गए थे, जिनकी लोकेशन पुर्तगाल, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका जैसी जगहों से ट्रेस हुई। इसके अलावा, पुलिस ने बर्खास्त ASI के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के लेनदेन का पता लगाया है।