Delhi के बुराड़ी में खौफनाक वारदात, युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को उड़ाया
Delhi: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कमालपुर में एक किराये के मकान के अंदर एक युवक और युवती के शव मिले हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को शक है कि युवक
Delhi: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कमालपुर में एक किराये के मकान के अंदर एक युवक और युवती के शव मिले हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को शक है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद अपनी जान ले ली।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान शुभांगी और युवक की पहचान निखिल के रूप में हुई है। ये दोनों पिछले एक महीने से कमालपुर के इस मकान में किराये पर रह रहे थे। 16 जुलाई 2026 को जब इस घटना का पता चला, तो तुरंत दिल्ली पुलिस और क्राइम टीम को सूचना दी गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि निखिल ने पहले शुभांगी को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।