Delhi के Burari में Instagram फ्रेंड ने मां-बेटी से किया रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दिए लाखों रुपये

Delhi: राजधानी के बुरारी इलाके में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने रील बनाने के बहाने उन्हें होटल बुलाया और उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोप

Delhi: राजधानी के बुरारी इलाके में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने रील बनाने के बहाने उन्हें होटल बुलाया और उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर भी किया।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 2022 में शुरू हुआ था जब पीड़ित महिला की इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने अपना नाम ‘सनी’ बताया था, लेकिन बाद में उसकी असली पहचान शाकिब जरदारी के रूप में सामने आई। आरोपी ने महिला और उसकी 15 साल की बेटी को रील शूट करने के बहाने बुरारी के एक होटल में बुलाया और वहां उनके साथ रेप किया।

इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि शाकिब, उसके भाई उस्मान और साले अफ़रोज़ ने उन्हें एक मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। आरोपी ने महिला को धर्म बदलने के लिए 5.50 लाख रुपये देने का लालच दिया और पूरे परिवार के धर्म परिवर्तन पर इससे भी बड़ी रकम देने की बात कही।

पीड़िता ने 11 मई को पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुरारी थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इस मामले में POCSO एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।