Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में जून 2026 में होने वाला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) समिट अब स्थगित कर दिया गया है। यह समिट 1 और 2 जून 2026 को होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्राल
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में जून 2026 में होने वाला इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) समिट अब स्थगित कर दिया गया है। यह समिट 1 और 2 जून 2026 को होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
समिट को आगे बढ़ाने की क्या है वजह?
यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि दुनिया भर के देशों, खासकर अफ्रीका के देशों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। दरअसल, यह कार्यक्रम ‘चौथे भारत-अफ्रीका फोरम समिट’ (IAFS IV) के साथ आयोजित होना था। अफ्रीका में इबोला वायरस के खतरे की वजह से भारत-अफ्रीका समिट को टाला गया, जिसका सीधा असर बिग कैट समिट पर पड़ा। अब सभी संबंधित देशों और स्टेकहोल्डर्स से बात करने के बाद नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
किन जानवरों के संरक्षण के लिए था यह आयोजन?
इस समिट का मुख्य मकसद दुनिया की सात बड़ी बिल्ली प्रजातियों को बचाना और उनके रहने की जगह को सुरक्षित करना था। इनमें टाइगर, लायन, लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, चीता, प्यूमा और जगुआर शामिल हैं। इस आयोजन के जरिए ‘दिल्ली घोषणा पत्र’ (Delhi Declaration on Big Cat Conservation) जारी किया जाना था, ताकि ग्लोबल लेवल पर इन जानवरों के बचाव के लिए सहयोग बढ़ाया जा सके।
कितने देशों की थी इसमें भागीदारी?
इस समिट में एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के कुल 95 देशों के प्रतिनिधियों को जुड़ना था। अब तक 14 देशों ने अपनी भागीदारी पक्की कर ली थी और सऊदी अरब के 26वें सदस्य बनने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में करीब 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने और संरक्षण पर बयान देने की संभावना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल 2023 को IBCA की शुरुआत की थी, जिसे 12 मार्च 2024 को औपचारिक रूप से स्थापित किया गया था।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Big Cat Summit दिल्ली में कब होना था और अब क्या स्थिति है?
यह समिट 1 और 2 जून 2026 को दिल्ली में होना था। फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है और नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
समिट को टालने का मुख्य कारण क्या बताया गया है?
अफ्रीका में इबोला वायरस के खतरे के कारण भारत-अफ्रीका फोरम समिट को टाला गया था, जिससे जुड़ा होने के कारण बिग कैट समिट को भी आगे बढ़ाना पड़ा।