Delhi से भुंतर के लिए अब सातों दिन मिलेंगी उड़ानें, कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत
Himachal Pradesh: दिल्ली से कुल्लू-मनाली की यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। Alliance Air ने दिल्ली और भुंतर के बीच अपनी फ्लाइट्स को अब हफ्ते के सातों दिन चलाने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था से उन पर्यटकों
Himachal Pradesh: दिल्ली से कुल्लू-मनाली की यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। Alliance Air ने दिल्ली और भुंतर के बीच अपनी फ्लाइट्स को अब हफ्ते के सातों दिन चलाने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था से उन पर्यटकों और यात्रियों को काफी सुविधा होगी जो हिमाचल प्रदेश घूमने की योजना बना रहे हैं। यह दैनिक उड़ान सेवा 31 जुलाई तक जारी रहेगी।
पहले दिल्ली से भुंतर के लिए सीधी उड़ानें हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही चलती थीं। अब Alliance Air ने इसमें मंगलवार और शनिवार की उड़ानें भी जोड़ दी हैं, जिससे यह सेवा पूरी तरह दैनिक हो गई है। भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक सिद्धार्थ कदम्ब ने इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं कुल्लू ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आतिशये और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों ने भी खुशी जताई है। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय व्यापार को फायदा होगा।
उड़ानों के समय और किराए की बात करें तो दिल्ली से भुंतर के लिए विमान सुबह 7:50 बजे उड़ान भरता है और 9:10 बजे पहुंचता है, जिसका किराया करीब 9,600 रुपये है। एक अन्य शेड्यूल के अनुसार विमान सुबह 6:20 बजे दिल्ली से रवाना होकर 7:40 बजे कुल्लू पहुंचता है। वापसी में भुंतर से दिल्ली की फ्लाइट सुबह 8:05 बजे चलती है और 9:25 बजे दिल्ली पहुंचती है, जिसका किराया 16,300 रुपये से शुरू होता है।
इसके अलावा Alliance Air ने जयपुर और भुंतर के बीच भी एक नई सेवा शुरू की है। यह उड़ान हर शनिवार को उपलब्ध होगी और इसका किराया लगभग 18,900 रुपये से शुरू होगा।