Delhi के भोगल फ्लाईओवर पर रात में बंद रहेगा ट्रैफिक, RRTS के काम की वजह से बदला रास्ता

Delhi: मथुरा रोड स्थित भोगल फ्लाईओवर पर आने वाले कुछ दिनों तक रात के समय ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली-मेरठ RRTS के स्टील स्ट्रक्चर लगाने का काम होना है, जिसकी वजह से दोनों तरफ के रास्तों को बंद किया जाएगा। अगर आप र

Delhi: मथुरा रोड स्थित भोगल फ्लाईओवर पर आने वाले कुछ दिनों तक रात के समय ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। दिल्ली-मेरठ RRTS के स्टील स्ट्रक्चर लगाने का काम होना है, जिसकी वजह से दोनों तरफ के रास्तों को बंद किया जाएगा। अगर आप रात के समय इस रूट से सफर करते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देख लें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि यह बंद 24 जून, 27 जून, 29 जून और 2 जुलाई 2026 को रहेगा। ट्रैफिक पूरी तरह से रात 12:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, लोग लाला लाजपत राय मार्ग और रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, जो लोग हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, उन्हें समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें परेशानी न हो। ताज़ा अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक चैनलों से जुड़े रहें।