Delhi के Bawana में जोगिंदर की हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को पकड़ा
Delhi: दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना के पूठ खुर्द गांव में 45 साल के जोगिंदर उर्फ काला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। यह वारदात शनिवार
Delhi: दिल्ली के बाहरी इलाके बवाना के पूठ खुर्द गांव में 45 साल के जोगिंदर उर्फ काला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। यह वारदात शनिवार सुबह हुई थी, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल था।
पुलिस के मुताबिक, जोगिंदर की हत्या मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने की थी, जिन्होंने उसे 6 से 7 गोलियां मारी थीं। क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।
इस मामले में गैंगवार और आपसी दुश्मनी दोनों एंगल से जांच चल रही है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि इस हत्या में कनाडा बेस्ड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीबी विक्की हैंडल का हाथ है। वहीं सोशल मीडिया पर विक्की पूठिया और डाकू कुलासिया के नाम से एक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। दावा किया गया है कि जोगिंदर ने उनके साथी केशव डबास की हत्या में भूमिका निभाई थी।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला दो परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी का लग रहा है। पुलिस फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई का पता लगा रही है। परिवार का यह भी कहना है कि उन्होंने हत्या से दो दिन पहले ही पुलिस को लिखित शिकायत देकर जान का खतरा बताया था, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।