Delhi के बदरपुर में प्रेम प्रसंग में नाबालिग की हत्या, बातचीत के बहाने बुलाकर चाकू से गोदा

Delhi: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रविवार रात को मोलड़बंद इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक यश की एक लड़की के साथ दोस्ती थी, जिसे लड़की का भाई प

Delhi: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रविवार रात को मोलड़बंद इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक यश की एक लड़की के साथ दोस्ती थी, जिसे लड़की का भाई पसंद नहीं करता था। इसी रंजिश में आरोपी ने साजिश रचकर किशोर की जान ले ली।

घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। आरोपी ने यश को बातचीत करने के बहाने मोलड़बंद के 40 फुट रोड पर पांडे मेडिकल स्टोर के पास बुलाया था। वहां पहले से मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने यश पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल यश को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद नजर आ रहा है। आरोपी ने पहले भी यश को दोस्ती खत्म करने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने बताया कि यश उनका इकलौता बेटा था और उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस की क्राइम टीम अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।