Delhi में खराब मौसम का असर, लखनऊ डायवर्ट हुईं 8 उड़ानें; SpiceJet की पटना फ्लाइट रद्द

Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात मौसम खराब होने और विजिबिलिटी कम होने की वजह से हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स को बीच रास्ते से ही लखनऊ भेजना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई

Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर रात मौसम खराब होने और विजिबिलिटी कम होने की वजह से हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स को बीच रास्ते से ही लखनऊ भेजना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पटना समेत अलग-अलग शहरों से आने वाली कुल आठ उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारी गईं।

इन उड़ानों में सबसे ज्यादा दिक्कत SpiceJet के यात्रियों को हुई। पटना से दिल्ली जा रहा विमान SG 2478 रात 01:36 बजे 88 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों के साथ लखनऊ उतरा। मौसम में सुधार नहीं होने की वजह से इस फ्लाइट को रद्द करना पड़ा, जिसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों के रुकने के लिए होटल का इंतजाम किया।

अन्य विमानों की स्थिति इस प्रकार रही:

एयरलाइन और रूट समय (लखनऊ आगमन) यात्री/क्रू स्थिति
IndiGo (अहमदाबाद-दिल्ली) रात 12:08 बजे 227 यात्री, 7 क्रू रात 01:52 बजे दिल्ली रवाना
Air India (वाराणसी-दिल्ली) रात 11:59 बजे 143 यात्री, 8 क्रू रात 01:42 बजे दिल्ली रवाना
Air India Express (पटना-दिल्ली) रात 12:32 बजे 169 यात्री, 8 क्रू रात 02:23 बजे दिल्ली रवाना (23 यात्री लखनऊ में उतरे)
Air India (भुवनेश्वर-दिल्ली) रात 12:59 बजे 155 यात्री, 8 क्रू रात 02:06 बजे दिल्ली रवाना
IndiGo (मंगलुरु-दिल्ली) रात 01:05 बजे 140 यात्री, 6 क्रू रात 02:32 बजे दिल्ली रवाना
Air Astana (अल्माटी-दिल्ली) रात 01:11 बजे 173 यात्री, 8 क्रू रात 02:49 बजे दिल्ली रवाना
IndiGo (किशनगढ़-दिल्ली) – 190 यात्री, 7 क्रू डायवर्ट (3 यात्री लखनऊ में उतरे)

दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण देर रात हवाई यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि, धीरे-धीरे मौसम सुधरने के बाद ज्यादातर विमानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन इस बीच यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा और काफी असुविधा हुई।