Delhi में जाम से मिलेगी राहत, Azadpur से North Campus के बीच बनेगा 1.8 किमी लंबा केबल ब्रिज

Delhi: राजधानी दिल्ली के रिंग रोड पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आजादपुर और नॉर्थ कैंपस के बीच अब एक नया केबल ब्रिज बनाया जाएगा। इस ब्रिज की लंबाई 1.8 किलोमीटर होगी, जिससे इस रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से

Delhi: राजधानी दिल्ली के रिंग रोड पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आजादपुर और नॉर्थ कैंपस के बीच अब एक नया केबल ब्रिज बनाया जाएगा। इस ब्रिज की लंबाई 1.8 किलोमीटर होगी, जिससे इस रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत सिर्फ ब्रिज ही नहीं, बल्कि एक एलिवेटेड कॉरिडोर और नए इंटरचेंज भी बनाए जाएंगे। पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए यहाँ पेलिकन सिग्नल सिस्टम लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस बड़े प्रोजेक्ट के पहले फेज को मंजूरी दे दी है, जिसे ‘Elevated Ring Road Corridor’ नाम दिया गया है।

PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बताया कि आजादपुर से आश्रम तक करीब 55 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की योजना है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 12,000 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस प्रोजेक्ट को अपनी सहमति दे दी है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कों पर सिग्नल-फ्री सफर देना है, ताकि लाखों यात्रियों का समय बचे। PWD विभाग अब शुरुआती तीन एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।