Delhi: अशोक विहार पुलिस ने लौटाए 35 चोरी हुए मोबाइल फोन, ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत लोगों को मिली राहत
Delhi: दिल्ली पुलिस के अशोक विहार थाने ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के जरिए लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए हैं। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 35 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। इस पूरे कार्यक्रम की अध
Delhi: दिल्ली पुलिस के अशोक विहार थाने ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के जरिए लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए हैं। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 35 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता नॉर्थ-वेस्ट जिले के एडिशनल डीसीपी-I ने की।
ऑपरेशन विश्वास दिल्ली पुलिस की एक खास पहल है जिसका मकसद चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है। पुलिस इस अभियान के जरिए आम जनता का भरोसा जीतना चाहती है और पुलिसिंग को और बेहतर बनाना चाहती है।
इन मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। इसमें डिजिटल ट्रैकिंग, टेक्निकल सर्विलांस और फील्ड वेरिफिकेशन जैसे तरीकों की मदद ली गई। पुलिस की इस कोशिश से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जिनके फोन चोरी हो गए थे।