Delhi के अशोक विहार पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, साथ मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल
Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के खिममन सिंह पार्क में मंगलवार दोपहर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके साथ मौजूद एक महिला भी गंभीर रू
Delhi: उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के खिममन सिंह पार्क में मंगलवार दोपहर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके साथ मौजूद एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला था। हमलावरों ने सुनील के चेहरे और छाती समेत शरीर पर चार बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद 26 साल की देवकी, जो जहांगीरपुरी की रहने वाली है, वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
DCP Akanksha Yadav ने बताया कि भारत नगर पुलिस स्टेशन को दोपहर 3:33 बजे पीसीआर कॉल के जरिए इस वारदात की जानकारी मिली। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों का एक समूह था जिसमें तीन से चार युवक शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह हमला छेड़छाड़ का विरोध करने के बाद हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं कर पाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अब घायल देवकी के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उससे पूरी घटना की जानकारी ली जा सके। इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।