Delhi में कीचड़ उछलने पर विवाद, 5 नाबालिगों ने शख्स को चाकू मार कर उतारा मौत के घाट
Delhi: राजधानी के अशोक विहार इलाके में मामूली बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां कीचड़ उछलने की वजह से शुरू हुए विवाद में 5 नाबालिग लड़कों ने एक 34 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले
Delhi: राजधानी के अशोक विहार इलाके में मामूली बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां कीचड़ उछलने की वजह से शुरू हुए विवाद में 5 नाबालिग लड़कों ने एक 34 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों किशोरों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात की है। अशोक विहार पुलिस स्टेशन को रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि प्रेम बारी पुल के पास केशव पुरम इलाके में एक व्यक्ति चाकू लगने की वजह से बेहोश पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को Deep Chand Bandhu Hospital पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बंसी लाल के रूप में हुई है, जो पुरानी दिल्ली के लाला लाजपत राय मार्केट में एक CCTV शॉप पर काम करता था और वजीरपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास उधम सिंह पार्क का रहने वाला था।
DCP (Northwest) Akanksha Yadav ने बताया कि घटना एक नहर के किनारे कीचड़ वाले रास्ते पर हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि कीचड़ उछलने की वजह से बंसी लाल और पांच नाबालिगों के बीच बहस हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की जांच की और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से शुक्रवार सुबह पांचों नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है और इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।