Delhi के अस्पताल में डॉक्टर की मौत, कमरे से मिला 3 पन्ने का सुसाइड नोट, शादी का विरोध बना वजह

Delhi: राजधानी दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 35 साल के डॉक्टर सिमरप्रीत सिंह आनंद अपने ड्यूटी रूम में मृत पाए गए। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और डा

Delhi: राजधानी दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 35 साल के डॉक्टर सिमरप्रीत सिंह आनंद अपने ड्यूटी रूम में मृत पाए गए। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और डायरी मिली है, जिससे पता चला है कि वह पारिवारिक तनाव और शादी के विरोध की वजह से काफी परेशान थे।

घटना रविवार, 5 जुलाई 2026 की है। डॉक्टर सिमरप्रीत शनिवार रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक नाइट ड्यूटी पर थे। जब उनकी शिफ्ट खत्म हुई और वह बाहर नहीं आए, तो उनके सहकर्मियों ने ड्यूटी रूम नंबर 109 का दरवाजा जबरदस्ती खोला। अंदर डॉक्टर बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत इमरजेंसी विभाग ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन को मिली जानकारी के मुताबिक, कमरे से तीन पन्नों का एक हस्तलिखित सुसाइड नोट और एक पर्सनल डायरी बरामद हुई है। नोट में डॉक्टर ने लिखा कि उन्होंने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है। उन्होंने अपनी साथी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर आकांक्षा चौधरी के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया और बताया कि दोनों परिवारों ने अलग-अलग जाति होने के कारण उनकी शादी का विरोध किया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुके थे।

जांच के दौरान पुलिस को डॉक्टर के बाएं हाथ में एक कैनुला लगा मिला, जिसे उन्होंने खुद एक टेक्नीशियन से लगवाया था। रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और क्राइम टीम ने मौके से कुछ इंजेक्शन की सिरिंज और खाली दवा की शीशियां भी बरामद की हैं। डॉक्टर सिमरप्रीत मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे और पिछले तीन साल से इस अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग में काम कर रहे थे।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके। फिलहाल सिविल लाइन्स पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों की जांच कर रही है और परिवार को सूचित कर दिया गया है।