Delhi के अमर कॉलोनी में महिला की बैट और चाकू से वार कर हत्या, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कैलाश हिल्स इलाके में एक 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कैलाश हिल्स इलाके में एक 45 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान मीना के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 साल से आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता के क्लिनिक पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। 18 जून 2026 को हुई इस घटना में महिला पर बैट और चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया बैट और चाकू भी बरामद कर लिया है।

हैरानी की बात यह रही कि हत्या करने के बाद आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता वहां से भागा नहीं, बल्कि मौके पर ही मौजूद रहा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने दावा किया कि महिला कथित तौर पर काला जादू कर रही थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस इस दावे की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया था। टीमों ने घटनास्थल से जरूरी सबूत और नमूने इकट्ठे किए हैं। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।