Delhi के अलीपुर में यमुना में बहे 4 लड़के, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
Delhi: दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग लड़के रविवार से लापता हैं। मंगलवार,K 14 जुलाई 2026 को भी उनकी तलाश जारी रही, लेकिन तीसरे दिन के बाद भी अब तक कोईH कोई सुराग नहीं मिला है। नदी की तेज धा
Delhi: दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग लड़के रविवार से लापता हैं। मंगलवार,K 14 जुलाई 2026 को भी उनकी तलाश जारी रही, लेकिन तीसरे दिन के बाद भी अब तक कोईH कोई सुराग नहीं मिला है। नदी की तेज धारा के कारण रेस्क्यू ऑपरेशनL ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
यह दुखद घटना रविवार शाम 12 जुलाई को हुई थी। पुलिस को इसकी जानकारी शाम करीब 7:30 बजे मिली। बताया गया कि इब्राहिमपुर के रहने वाले पांच लड़के अलीपुर के हिरनकी गांव के पास यमुना में नहाने गए थे। नहाते समय राहुल, अंशु, सौरभ और अमनदीप नदी के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ मौजूद 14 साल का लकी किसी तरह बचकर किनारे आ गया और शोर मचाकर लोगोंB मददC दूसरों को खबर दी।
लापता लड़कों की तलाश के लिए NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, DDMA और दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। इस अभियान में बोट क्लब के गोताखोर और स्थानीयL स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैंLC।T। पुलिस ने यमुना किनारे के आसपास के जिलों और इलाकों को अलर्ट कर दिया है ताकि अगर कोई शव मिले तो तुरंत सूचना मिले।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानसून के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव बहुत तेज है, जिससे लड़के काफी दूर तक बह गए होंगे। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और लड़कों का पता चलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के la मौसम में यमुना नदी में उतरने से बचें।