Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ Akasa Air और SpiceJet के दो विमान आपस में टकरा गए, जिसकी वजह से हैदराबाद जाने वाली Akasa Air की फ्लाइट को व
Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ Akasa Air और SpiceJet के दो विमान आपस में टकरा गए, जिसकी वजह से हैदराबाद जाने वाली Akasa Air की फ्लाइट को वापस बे (bay) में लाना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर निकल आए।
कैसे हुआ यह हादसा और कितना हुआ नुकसान
यह घटना 16 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, Akasa Air की फ्लाइट QP 1406 (Boeing 737 MAX 8) खड़ी थी, तभी लेह से आई SpiceJet की फ्लाइट SG 124 (Boeing 737-700) टैक्सी करते समय उससे टकरा गई। इस टक्कर में दोनों विमानों को नुकसान पहुँचा है।
- SpiceJet विमान: इसके दाहिने विंगलेट (Winglet) को नुकसान पहुँचा है।
- Akasa Air विमान: इसके हॉरिजॉन्टल टेल सरफेस (HTS) यानी पूंछ वाले हिस्से में डैमेज आया है।
DGCA की कार्रवाई और यात्रियों का क्या हुआ
विमानन नियामक DGCA ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है ताकि उनकी मरम्मत की जा सके। DGCA ने इस घटना के बाद संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ऑफिसर और SpiceJet के पायलटों को ड्यूटी से हटा (de-roster) दिया है।
Akasa Air ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए ताकि वे जल्द से जल्द हैदराबाद पहुँच सकें। SpiceJet ने भी इस घटना को ‘ग्राउंड ऑकरेंस’ बताते हुए इसकी पुष्टि की है।