Delhi में फिर बढ़ा प्रदूषण, ईरान-अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आई धूल बनी वजह

Delhi: दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। इस बार प्रदूषण बढ़ने की वजह शहर के अंदर का धुआं नहीं, बल्कि हजारों किलोमीटर दूर ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से उड़कर आई धूल है। इस धूल भरी हवा के कारण दिल्ली का AQI तेजी

Delhi: दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। इस बार प्रदूषण बढ़ने की वजह शहर के अंदर का धुआं नहीं, बल्कि हजारों किलोमीटर दूर ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से उड़कर आई धूल है। इस धूल भरी हवा के कारण दिल्ली का AQI तेजी से बढ़ा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

मौसम विभाग और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के मुताबिक, इन देशों में उठे धूल भरे तूफान उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली में PM10 का लेवल बढ़ गया है। 12 जुलाई 2026 को दिल्ली का AQI 261 दर्ज किया गया, जो पिछले 85 दिनों में सबसे ज्यादा था। अगले दिन 13 जुलाई को भी यह 246 रहा और लगातार दूसरे दिन हवा ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। बता दें कि 9 जुलाई को दिल्ली की हवा काफी अच्छी थी और AQI 48 तक गिर गया था, लेकिन धूल के तूफान ने इसे फिर से बिगाड़ दिया।

प्रदूषण बढ़ने के बावजूद CAQM ने अभी GRAP के पहले चरण को लागू नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरावट बाहरी धूल की वजह से है और अगले कुछ दिनों में इसमें सुधार हो जाएगा। हालांकि, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने निर्माण कार्यों वाली जगहों पर धूल रोकने के इंतजाम तेज करने को कहा है।

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए DPCC ने 13 जुलाई को एक नया AI-संचालित ‘डस्ट पोर्टल 2.0’ और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। अब निर्माण और विध्वंस वाली जगहों की निगरानी रीयल-टाइम में होगी। अगर कहीं नियमों का उल्लंघन मिला, तो तुरंत अलर्ट जारी होगा और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMD ने बताया कि आने वाले सात दिनों में बारिश की संभावना कम है, जिससे धूल का असर बना रह सकता है। उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद मानसून की वापसी और धूल कम होने से दिल्ली की हवा फिर से साफ होगी।