Delhi में बनेगा 6-लेन का टनल, Dwarka Expressway से Vasant Kunj तक का सफर होगा आसान, ₹6,969 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सफर आसान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 6,969.67 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन टनल बनाने की मंजूरी दे दी है। इस प्रोज

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सफर आसान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 6,969.67 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन टनल बनाने की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से वेस्ट और साउथ दिल्ली के बीच की दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

यह टनल Dwarka Expressway (NH-248BB) के शिव मूर्ति इंटरचेंज से शुरू होकर वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग तक जाएगी। कुल 8.1 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में 3.14 किलोमीटर का अंडरग्राउंड टनल होगा। खास बात यह है कि इसका करीब 1.98 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली के ‘फेफड़े’ कहे जाने वाले सदर्न रिज फॉरेस्ट के नीचे से गुजरेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस काम के लिए टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि ऊपर के जंगलों और पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे।

इस प्रोजेक्ट के साथ कुछ और सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं ताकि ट्रैफिक का फ्लो सही रहे। नेल्सन मंडेला मार्ग पर 1.8 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। साथ ही छतरपुर से महिपालपुर जाने वालों के लिए एक नया फ्लाईओवर और जाम खत्म करने के लिए एक एलिवेटेड यू-टर्न भी बनाया जाएगा। यह पूरा सिस्टम AIIMS-महिपालपुर एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे वेस्ट, साउथ और ईस्ट दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद तक का रास्ता सीधा और आसान हो जाएगा।

इस बड़े निर्माण कार्य से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अनुमान है कि निर्माण के दौरान करीब 7.54 लाख लोगों को सीधा और 9.80 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलेगा। NHAI इस प्रोजेक्ट को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत पूरा करेगा और इसे तैयार होने में करीब पांच साल का समय लगेगा।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें विवरण
कुल लागत ₹6,969.67 करोड़
कुल लंबाई 8.1 किलोमीटर
अंडरग्राउंड टनल 3.14 किलोमीटर
कनेक्टिविटी Dwarka Expressway से वसंत कुंज
समय सीमा 5 साल
तकनीक Tunnel Boring Machine (TBM)