Delhi को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात, 17 जुलाई को खुलेंगे 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने जा रही है। इससे अब ज्यादा परिवारों को अपने घर के पास ही मुफ्त और अच्छी इलाज क
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार 45 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने जा रही है। इससे अब ज्यादा परिवारों को अपने घर के पास ही मुफ्त और अच्छी इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
सरकारी जानकारी के मुताबिक, पिछले एक साल के भीतर दिल्ली में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 17 जुलाई को सुबह 10:30 बजे 45 नए केंद्रों को जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शकूरपुर के ब्रिटानिया चौक के पास स्थित इंदिरा गांधी पॉलीक्लिनिक, रिंग रोड पर आयोजित होगा।
इन नए केंद्रों के खुलने से आम जनता को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं अब सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचेंगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को काफी राहत मिलेगी।