समुद्र की गहराई में रहने वाले Isopods 5 साल तक बिना खाने के रह सकते हैं, वैज्ञानिकों ने खोजा राज

World : समुद्र की गहराई में रहने वाले अजीबोगरीब जीव Isopods के बारे में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये जीव बिना कुछ खाए पांच साल से ज्यादा समय तक जिंदा रह सकते हैं। यह खोज बताती है कि अं

World : समुद्र की गहराई में रहने वाले अजीबोगरीब जीव Isopods के बारे में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये जीव बिना कुछ खाए पांच साल से ज्यादा समय तक जिंदा रह सकते हैं। यह खोज बताती है कि अंधेरे और कड़ाके की ठंड वाले गहरे समुद्र में जीवन कैसे टिका हुआ है।

चीनी एकेडमी ऑफ साइंसेज (IOCAS) के शोधकर्ताओं ने अपनी स्टडी अंतरराष्ट्रीय जर्नल Cell में पब्लिश की है। इस रिसर्च में बताया गया है कि Bathynomus jamesi और Bathynomus doederleini जैसे Isopods ने खुद को ऐसी परिस्थितियों के लिए ढाल लिया है जहां खाना मिलना बहुत मुश्किल होता है।

इन जीवों के बचने के पीछे कुछ खास वजहें हैं। इनका पेट शरीर के मुकाबले बहुत बड़ा होता है, जो शरीर के दो-तिहाई हिस्से को घेर लेता है। जब इन्हें कभी खाना मिलता है, तो ये बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेते हैं और उसे स्टोर कर लेते हैं, जो बाद में धीरे-धीरे इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, इनका मेटाबॉलिज्म यानी ऊर्जा खर्च करने की रफ्तार बहुत धीमी होती है, जिससे ये सालों तक बिना भोजन के गुज़ारा कर लेते हैं।

रिसर्च में एक खास जीन ND1 का भी पता चला है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जीन इन्हें किसी बाहरी बैक्टीरिया से मिला है। यह जीन एक स्विच की तरह काम करता है, जो ठंडे माहौल में शरीर की ऊर्जा खपत को कम कर देता है। IOCAS के रिसर्चर युआन जियानबो ने बताया कि यह खोज हमें यह समझने में मदद करेगी कि जीव कठिन माहौल में अपनी ग्रोथ और सर्वाइवल के बीच कैसे तालमेल बिठाते हैं।

इसके साथ ही, इनके पेट में मौजूद Chlamydiae ग्रुप के बैक्टीरिया भी इन्हें फैट स्टोर करने में मदद करते हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है। जीवविज्ञानी जियानहाई शियांग के मुताबिक, गहरा समुद्र अंधेरे और भारी दबाव वाली दुनिया है, फिर भी जीवन ने वहां अपना रास्ता निकाल लिया है।