Delhi के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, FIR दर्ज

Delhi: पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय को-एड स्कूल में बच्चों के खाने के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मिड-डे मील के खाने में एक मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप

Delhi: पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय को-एड स्कूल में बच्चों के खाने के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां मिड-डे मील के खाने में एक मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह घटना शुक्रवार को हुई जब स्कूल के अपर प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए खाना बांटा जा रहा था। खाना बांटने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले खाने के पैकेट में मरी हुई छिपकली को देखा और तुरंत शोर मचाया। इसके बाद स्कूल अधिकारियों ने हरि नगर पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को इस मामले में FIR दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, मिड-डे मील की सप्लाई करने वाले एक NGO के अधिकारियों से पूछताछ की गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खाना तैयार करने या पैक करने के दौरान यह लापरवाही कहां हुई। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सरकारी नियमों के मुताबिक, मिड-डे मील के लिए शिक्षा मंत्रालय ने कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत खाना बनाने के बर्तनों की सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और खाने के तापमान का खास ध्यान रखना होता है। नियम यह भी है कि बच्चों को खाना परोसने से पहले स्कूल के हेडमास्टर या जिम्मेदार टीचर को खाने का स्वाद चखना जरूरी है ताकि उसकी गुणवत्ता जांची जा सके।