Delhi में DDA लाया कर्मयोगी आवास योजना, 33 लाख से शुरू हैं फ्लैट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 25% छूट

Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘कर्मयोगी आवास योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत नरेला के अलग-अलग पॉकेट्स में बने रेडी-टू-मूव फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं। पात्र आवेदकों

Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘कर्मयोगी आवास योजना 2026’ की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत नरेला के अलग-अलग पॉकेट्स में बने रेडी-टू-मूव फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं। पात्र आवेदकों के लिए इसमें खास छूट और आसान बुकिंग की सुविधा दी गई है।

यह योजना खास तौर पर केंद्र और राज्य सरकार, PSU, सरकारी बैंकों और स्वायत्त निकायों के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए है। डीडीए ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 कर दिया है। फ्लैटों का आवंटन ‘पहले आओ पहले पाओ’ (First-Come, First-Serve) के आधार पर किया जा रहा है।

योजना के तहत नरेला के पॉकेट-6, 9 और 13 (सेक्टर A1 से A4) में 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए इच्छुक लोगों को DDA के आवास पोर्टल (https://eservices.dda.org.in) पर जाकर 2,500 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। ध्यान रहे कि कॉन्ट्रैक्ट या अस्थायी कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

फ्लैट का प्रकार कीमत (25% छूट के बाद) कॉर्पस फंड (एकमुश्त) रखरखाव शुल्क (1 वर्ष)
1BHK ₹33.63 लाख से ₹33.97 लाख ₹75,000 लगभग ₹11,800
2BHK ₹75.55 लाख से ₹83.92 लाख ₹1.5 लाख ₹32,000 – ₹36,000
3BHK ₹1.06 करोड़ से ₹1.19 करोड़ ₹2.5 लाख ₹53,000 – ₹59,000

अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है और शुरुआती इन्वेंट्री का करीब 70-75% हिस्सा बिक चुका है। इसी मांग को देखते हुए डीडीए ने हाल ही में पॉकेट-13 में 1,552 नए फ्लैट और अन्य पॉकेट्स में भी अतिरिक्त घर जोड़े हैं। सभी फ्लैट्स के साथ पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।