Delhi में सस्ते घर खरीदने का मौका, DDA ने लॉन्च की कर्मजीवी आवास योजना, फ्लैट्स पर मिल रही 25% की छूट

Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कामकाजी लोगों के लिए घर का सपना आसान करने के लिए ‘कर्मजीवी आवास योजना 2026’ शुरू की है। इस स्कीम के तहत नरेला में 1,200 से ज्यादा रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं,

Delhi: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कामकाजी लोगों के लिए घर का सपना आसान करने के लिए ‘कर्मजीवी आवास योजना 2026’ शुरू की है। इस स्कीम के तहत नरेला में 1,200 से ज्यादा रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर 25% तक की सीधी छूट दी जा रही है। यह योजना सरकारी कर्मचारियों और प्रोफेशनल लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

उपराज्यपाल और DDA अध्यक्ष तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले कामकाजी पेशेवरों को किफायती घर देना है। इस स्कीम में सरकारी कर्मचारियों (सेवारत और सेवानिवृत्त), PSU, सरकारी बैंकों, यूनिवर्सिटी और अस्पतालों के स्टाफ के साथ-साथ डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और प्रोफेसर जैसे प्रोफेशनल्स आवेदन कर सकते हैं।

फ्लैटों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) के आधार पर होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए आवेदकों को DDA के आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाना होगा। पंजीकरण के लिए 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल है।

फ्लैट का प्रकार कुल संख्या शुरुआती कीमत (छूट के बाद) बुकिंग राशि
1 BHK 384 ₹33.40 लाख ₹50,000
2 BHK 432 ₹75.55 लाख ₹4,00,000
3 BHK 408 ₹1.065 करोड़ ₹10,00,000

ये सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड होंगे, जिसका मतलब है कि खरीदार को संपत्ति का पूरा मालिकाना हक मिलेगा। खास बात यह है कि जिनके पास पहले से घर है, वे भी इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। ये फ्लैट नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में स्थित हैं और इनकी कनेक्टिविटी काफी अच्छी है। ये प्रोजेक्ट UER-1 से 500 मीटर और आगामी मेट्रो स्टेशन से करीब 1.2 किमी की दूरी पर है।

महत्वपूर्ण तारीखें याद रखें:
पंजीकरण 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। फ्लैटों की बुकिंग 15 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।