Delhi में DDA का बड़ा ऑफर, 25% डिस्काउंट पर मिलेंगे 1200 रेडी-टू-मूव घर, नरेला में उपलब्ध हैं फ्लैट्स

Delhi: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘कर्मजीवी आवास योजना 2026’ शुरू की है। इस योजना के तहत नरेला इलाके में करीब 1,200 से ज्यादा रेडी

Delhi: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘कर्मजीवी आवास योजना 2026’ शुरू की है। इस योजना के तहत नरेला इलाके में करीब 1,200 से ज्यादा रेडी-टू-मूव फ्लैट्स बेचे जाएंगे, जिन पर 25% तक की भारी छूट दी जा रही है।

यह योजना खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों और कामकाजी प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए लाई गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल और DDA अध्यक्ष तरनजीत सिंह संधू ने इस स्कीम की शुरुआत की है ताकि कामकाजी लोगों को किफायती दाम पर घर मिल सके। सबसे बड़ी बात यह है कि इन फ्लैट्स को खरीदने के लिए पहले से घर होने पर कोई रोक नहीं है, यानी कोई भी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1 से A4 में 1BHK, 2BHK और 3BHK के फ्लैट उपलब्ध हैं। ये सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड होंगे, जिससे खरीदार को जमीन और मकान दोनों का पूरा मालिकाना हक मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये घर मेट्रो स्टेशन से करीब 1.2 किमी और प्रस्तावित RRTS स्टेशन से 1.9 किमी की दूरी पर हैं। साथ ही यहाँ से GT करनाल रोड और UER-1, UER-2 जैसे रास्तों से जाना आसान होगा।

फ्लैट टाइप शुरुआती कीमत (छूट के बाद)
1BHK ₹33.40 लाख
2BHK ₹75.55 लाख
3BHK ₹1.065 करोड़

पंजीकरण की प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। फ्लैट्स की बुकिंग 15 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) के आधार पर शुरू होगी। जो लोग इसमें दिलचस्पी रखते हैं, वे DDA आवास पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आवंटन के बाद खरीदारों को कॉर्पस फंड और 12 महीने का मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। इसके अलावा, नियमों के मुताबिक दो सटे हुए फ्लैटों को आपस में जोड़ने की सुविधा भी दी गई है।