Delhi में DDA के 1200 फ्लैटों पर 25 फीसदी छूट, 15 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग
Delhi: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026’ शुरू की है। इस स्कीम के तहत नरेला इलाके में 1200 से ज्यादा त
Delhi: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026’ शुरू की है। इस स्कीम के तहत नरेला इलाके में 1200 से ज्यादा तैयार फ्लैट्स बेचे जाएंगे, जिन पर सीधे 25 फीसदी की भारी छूट दी जा रही है।
यह योजना खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मियों और कॉर्पोरेट या बिजनेस सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए लाई गई है। डीडीए के चेयरमैन और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में इस स्कीम को 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले लॉन्च किया गया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अगर आपके पास पहले से कोई घर है, तब भी आप इन फ्लैट्स को खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और यह ‘पहले आओ पहले पाओ’ (First Come First Serve) के आधार पर काम करेगी। इच्छुक लोग डीडीए आवास पोर्टल के जरिए अपनी बुकिंग कर सकेंगे।
| फ्लैट कैटेगरी | डिस्काउंट के बाद शुरुआती कीमत (लगभग) |
|---|---|
| 1 BHK | 33.40 लाख रुपये |
| 2 BHK | 75.55 लाख रुपये |
| 3 BHK | 1.065 करोड़ रुपये |
इस योजना के तहत फ्लैट्स नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के नरेला स्थित पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में उपलब्ध हैं। डीडीए ने आवेदकों के लिए सैंपल फ्लैट्स की सुविधा भी दी है ताकि लोग घर देखने के बाद फैसला ले सकें। साथ ही, नियमों के मुताबिक पास-पास वाले फ्लैट्स को मिलाकर एक बड़ा फ्लैट बनाने (amalgamation) का विकल्प भी दिया गया है।
नरेला अब दिल्ली का एक बड़ा हाउसिंग हब बन रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और आने वाले समय में मेट्रो और RRTS जैसी सुविधाओं की वजह से यहां डिमांड काफी बढ़ गई है। इस साल की पहली तिमाही में ही डीडीए ने नरेला में 1,153 फ्लैट्स बेचे हैं, जो कुल बिक्री का करीब 90 फीसदी है।
इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और फ्लैट्स की बुकिंग 15 अगस्त 2026 से की जा सकेगी।