Delhi में सस्ता घर खरीदने का आखिरी मौका, 10 लाख से कम में मिल रहे हैं DDA के फ्लैट, जानिए पूरी डिटेल

Delhi: राजधानी दिल्ली में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक बड़ा मौका दिया है। DDA की दो प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के तहत सस्ते और रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की बुकिंग चल रही है। इन घरों

Delhi: राजधानी दिल्ली में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक बड़ा मौका दिया है। DDA की दो प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के तहत सस्ते और रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की बुकिंग चल रही है। इन घरों को खरीदने के लिए अब समय बहुत कम बचा है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई है।

DDA ने इस बार ‘नागरिक आवास योजना 2026’ और ‘टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा आवास योजना 2026’ शुरू की है। नागरिक आवास योजना के तहत नरेला और सिरसपुर में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं, जिन पर 25% तक की छूट भी मिल रही है। वहीं, कड़कड़डूमा योजना में पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए 741 दो BHK फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।

सबसे खास बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए घर 10 लाख रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 9.60 लाख रुपये रखी गई है। अन्य श्रेणियों के लिए कीमतें इस प्रकार हैं:

फ्लैट श्रेणी कीमत (रुपये में)
EWS फ्लैट 9.60 लाख से शुरू
LIG फ्लैट 11.5 लाख से 15.3 लाख
MIG फ्लैट 66 लाख से 83 लाख (छूट के बाद)
HIG फ्लैट 95 लाख से 1.13 करोड़

इन फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First-Come, First-Serve) के आधार पर किया जा रहा है। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, वे DDA के ‘आवास पोर्टल’ (Awaas Portal) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 2500 रुपये का शुल्क देना होगा, जो वापस नहीं मिलेगा।

बुकिंग के लिए अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से टोकन अमाउंट जमा करना होगा। EWS के लिए 50,000 रुपये, LIG के लिए 1 लाख रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये और HIG के लिए 10 लाख रुपये की बुकिंग राशि तय की गई है।