15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली पूर्व क्रिकेटर की सलाह, कहा- इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले स्कूल जाएं और बचपन जिएं

World : क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चा में हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वे इंटरनेशनल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर हैं। इसी बीच दक्षिण अ

World : क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चा में हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वे इंटरनेशनल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर हैं। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेरिल कलिनन ने इस युवा बल्लेबाज को एक जरूरी सलाह दी है।

डेरिल कलिनन का मानना है कि 15 साल के वैभव को इतनी जल्दी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मुश्किल हालातों में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने सलाह दी है कि वैभव को पहले स्कूल लौटना चाहिए और अपने बचपन का आनंद लेना चाहिए। कलिनन ने क्रिकइन्फो के लिए लिखे एक कॉलम में कहा कि वैभव सिर्फ अपनी उम्र से बेहतर खेलने वाला प्रतिभाशाली लड़का नहीं है, बल्कि क्रिकेट ने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।

कलिनन ने इस बात पर जोर दिया कि वैभव एक ऐसे माहौल में हैं जो कमर्शियल तौर पर बहुत ताकतवर है और सोशल मीडिया की वजह से करोड़ों लोगों की राय उनके बहुत करीब है। उन्होंने लिखा कि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आए जिन्हें कम उम्र में ही ऐसे लेबल दे दिए गए जिनकी उन्होंने मांग नहीं की थी। वैभव की जिंदगी बड़े होने की सामान्य रफ्तार से नहीं चल रही है, इसलिए इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

पूर्व क्रिकेटर ने अपनी राय में लिखा कि वैभव को घर पर रहकर अपनी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए और दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेलना चाहिए। उनका कहना है कि एक आम लड़के की तरह जीना जरूरी है। कलिनन के मुताबिक, इसका मतलब यह नहीं है कि उनके हुनर को नजरअंदाज किया जाए, बल्कि हुनर का सही इस्तेमाल तभी होगा जब खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह विकसित होने का मौका मिले।