Bihar के Darbhanga में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, Munger से आता था माल; एक आरोपी गिरफ्तार

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कमताौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत स्थित पौंड गांव में 9 जुलाई 2026 को की। छापेमारी के दौरान पुलिस को व

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कमताौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत स्थित पौंड गांव में 9 जुलाई 2026 को की। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां हथियार बनाने का पूरा सेटअप मिला, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

पुलिस ने मौके से संजय कुमार दास नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि हथियारों के लिए कच्चा माल मुंगेर से मंगवाया जाता था और दरभंगा में उन्हें पिस्टल का रूप दिया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार बनाने वाली लेथ मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार दास ने पुलिस को बताया कि यह फैक्ट्री एक कुख्यात अपराधी के संरक्षण में चल रही थी, जो एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का पति है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा था या नहीं। अगर जनप्रतिनिधि के पति की संलिप्तता सही पाई गई, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SDPO 2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि आरोपी संजय कुमार दास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले शराब तस्करी के मामले में भी शामिल था। SHO संजीव कुमार चौधरी के अनुसार, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यहां बने हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।