Bihar के दरभंगा की बेटी खुशी कुमारी का Tata Steel में चयन, JSW Steel के बाद अब मिली दूसरी बड़ी नौकरी

Bihar/Darbhanga: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) की छात्रा खुशी कुमारी ने अपनी मेहनत से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा खुशी का चयन देश की मशहूर कंपनी Tata Steel में Engineer Trainee के पद प

Bihar/Darbhanga: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) की छात्रा खुशी कुमारी ने अपनी मेहनत से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा खुशी का चयन देश की मशहूर कंपनी Tata Steel में Engineer Trainee के पद पर हुआ है. यह खबर कॉलेज और इलाके के छात्रों के लिए काफी उत्साहजनक है.

खुशी कुमारी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 2022-26 सत्र की छात्रा हैं. उनकी काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टाटा स्टील से पहले उनका चयन JSW Steel में भी Engineer Trainee के पद के लिए हो चुका था. एक साथ दो बड़ी कंपनियों से ऑफर मिलना उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने खुशी को इस सफलता पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज की अच्छी पढ़ाई और छात्रा के परिश्रम का नतीजा है. कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने भी खुशी की सराहना की और कहा कि उनकी यह सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी. पूरे कॉलेज परिवार ने खुशी के आने वाले करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.