Darbhanga Airport से दिल्ली जाने वाली SpiceJet की उड़ान रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Darbhanga: दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर आई है। मंगलवार को SpiceJet की उड़ान रद्द होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर फंसे रहे। टिकट होने के बावजूद यात्री सफर नहीं कर पाए, जिससे
Darbhanga: दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर आई है। मंगलवार को SpiceJet की उड़ान रद्द होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर फंसे रहे। टिकट होने के बावजूद यात्री सफर नहीं कर पाए, जिससे उनमें काफी नाराजगी देखी गई।
प्रभावित यात्रियों का कहना है कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी समय पर नहीं दी गई। लोगों ने एयरलाइन से मांग की है कि उन्हें समय पर सूचना मिले और ऐसी स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि उनकी यात्रा बाधित न हो।
ऐसी घटनाएं इस रूट पर पहले भी होती रही हैं। सितंबर 2024 में भी दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट SG 495 रद्द हुई थी, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय SpiceJet ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए रिफंड या दूसरी फ्लाइट का विकल्प दिया था। इसी तरह जुलाई 2025 में तकनीकी खराबी और सनसेट रिस्ट्रिक्शन की वजह से फ्लाइट SG447 रद्द हुई थी।
DGCA के नियमों के मुताबिक, अगर एयरलाइन उड़ान रद्द करती है और इसकी सूचना प्रस्थान से 24 घंटे पहले नहीं दी जाती है, तो यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट या पूरा रिफंड मिलना चाहिए। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं देना भी एयरलाइन की जिम्मेदारी होती है। अगस्त 2024 में DGCA ने कुछ कमियों के कारण SpiceJet को निगरानी में रखा था।
SpiceJet की पॉलिसी के अनुसार, अगर फ्लाइट रद्द होती है या समय में बड़ा बदलाव होता है, तो यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं या पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।