Danapur के Patlapur Bazaar में ज्वेलरी स्टोर लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 5 लाख के गहने बरामद

Bihar/Danapur : दानापुर पुलिस ने पतलापुर बाजार के श्रीराम ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गह

Bihar/Danapur : दानापुर पुलिस ने पतलापुर बाजार के श्रीराम ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस अब इस पूरी साजिश के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

दानापुर ASP Shivam Dhakkar ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस लूट को सुलझाने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। पुलिस ने टेक्निकल सेल और वैज्ञानिक तरीकों की मदद से संदिग्धों का पीछा किया और उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पंकज कुमार उर्फ छोटा (दीघा नहर), वीरू कुमार (न्यू गोसाईं टोला, दानापुर) और राहुल कुमार (हवरेपुर, शाहपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं, जिसमें सोने की सात जोड़ी चूड़ियां, 13 सोने के लॉकेट, आठ सोने के कड़े और चांदी की पायल समेत अन्य गहने शामिल हैं। इन सभी की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक Scorpio गाड़ी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, एक अन्य घटना में पटना सिटी पुलिस ने आलमगंज निवासी चंदन कुमार यादव के घर से गहने और मोबाइल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन और लॉकेट बरामद किए हैं और मामले की आगे की जांच कर रही है।