CWG 2026: Jhandu Kumar ने जीता ब्रोंज मेडल, Glasgow में भारत के लिए खुला पदकों का खाता
World: Glasgow में चल रहे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अपना पहला मेडल मिल गया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर Jhandu Kumar ने पुरुषों की हेवीवेट कैटेगरी में ब्रोंज मेडल जीतकर देश का खाता खोला। यह मुकाबला शनिवार तड़के भारत
World: Glasgow में चल रहे 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अपना पहला मेडल मिल गया है। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर Jhandu Kumar ने पुरुषों की हेवीवेट कैटेगरी में ब्रोंज मेडल जीतकर देश का खाता खोला। यह मुकाबला शनिवार तड़के भारतीय समयानुसार समाप्त हुआ।
Jhandu Kumar ने इस प्रतियोगिता में 190kg वजन उठाकर 130.9 पॉइंट्स हासिल किए। मुकाबला काफी कड़ा था और वह सिल्वर मेडल से सिर्फ 0.1 पॉइंट और गोल्ड मेडल से 1.9 पॉइंट पीछे रह गए। इस इवेंट में नाइजीरिया के Riluwan Idris ने गोल्ड और इंग्लैंड के Matthew Harding ने सिल्वर मेडल जीता।
Jhandu Kumar की तैयारी SAI नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुई थी, जहाँ उन्हें पैरालंपिक ब्रोंज मेडलिस्ट Rajinder Singh Rahelu ने गाइड किया। खेल से पहले Jhandu ने अपना लक्ष्य अपने नेशनल रिकॉर्ड 206kg को पार करने का रखा था और ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने 210kg तक वजन उठाया था।
वहीं भारत के डिफेंडिंग चैंपियन Sudhir इस बार छठे स्थान पर रहे। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में अशोक चौथे और परमजीत कुमार सातवें स्थान पर रहे। महिलाओं में जसप्रीत कौर छठे और सुमन देवी सातवें स्थान पर रहीं, जबकि कस्तूरी रजमणि कोई वैध लिफ्ट नहीं कर पाईं।
Glasgow 2026 गेम्स 23 जुलाई से शुरू हुए हैं और 2 अगस्त तक चलेंगे। शुरुआती मुकाबलों में नाइजीरिया का दबदबा रहा, जहाँ एस्थर न्वोरगु और एस्थर ओयेमा ने महिलाओं की लाइटवेट कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। इंग्लैंड के मार्क स्वान ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल जीता था।