Lucknow में CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचने पर हंगामा, परिजनों ने हरदोई हाईवे किया जाम
Lucknow: लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में शुक्रवार तड़के उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब एक CRPF जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जवान की मौत के कारणों को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है, जिसके चलते उन्होंने हाईवे पर शव रख
Lucknow: लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में शुक्रवार तड़के उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब एक CRPF जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जवान की मौत के कारणों को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है, जिसके चलते उन्होंने हाईवे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना की वजह से हरदोई राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबी कतारें लग गईं।
मृतक जवान की पहचान 37 वर्षीय विनीत सिंह के रूप में हुई है। विनीत सिंह मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार लखनऊ के पारा क्षेत्र में रहता है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 3:15 बजे की है, जब विनीत सिंह का पार्थिव शरीर बुद्धेश्वर फ्लाईओवर के पास पहुंचा। वहां उनकी पत्नी नेहा सिंह, पिता देशराज सिंह, भाई अनिल सिंह और मां समेत कई अन्य महिलाओं ने सड़क जाम कर दी और विरोध जताया।
विवाद की मुख्य वजह जवान की मौत का कारण है। CRPF अधिकारियों का दावा है कि विनीत सिंह ने मणिपुर के मोतबंग में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं है और उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने परिजनों को समझाने और मामले को सुलझाने की कोशिश की ताकि सड़क पर यातायात दोबारा शुरू हो सके।