UP में कांग्रेस नेता जयविंद सिंह हाउस अरेस्ट, युवाओं के समर्थन में लखनऊ जाने से पुलिस ने रोका

UP/Lucknow : वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयविंद सिंह को पुलिस ने उनके सराय मनिहार स्थित घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें लखनऊ जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वे युवाओं के अधिकारों और दिल्ली

UP/Lucknow : वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयविंद सिंह को पुलिस ने उनके सराय मनिहार स्थित घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्हें लखनऊ जाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वे युवाओं के अधिकारों और दिल्ली में राहुल गांधी के प्रदर्शन के समर्थन में लखनऊ की ओर निकल रहे थे।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को लखनऊ पुलिस ने जयविंद सिंह के आवास को घेर लिया और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। कांग्रेस नेता युवाओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने और दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में लखनऊ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही रोक दिया।