Lucknow के गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज पहुंचे कर्नल दिनेश पाठक, NCC यूनिट का किया निरीक्षण
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को NCC यूनिट की गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक ने कॉलेज परिसर का दौरा किय
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को NCC यूनिट की गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक ने कॉलेज परिसर का दौरा किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं को देखा।
कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक ने कॉलेज की एनसीसी यूनिट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स की तैयारियों को परखा और यह देखा कि ट्रेनिंग और अन्य व्यवस्थाएं सही तरीके से चल रही हैं या नहीं। यह दौरा आधिकारिक मूल्यांकन का हिस्सा था ताकि कैडेट्स के अनुशासन और प्रशिक्षण के स्तर को बेहतर बनाया जा सके।