UP में ड्यूटी पर रील बनाने वाले पुलिसवालों को CM योगी की फटकार, बोले- सिस्टम पर उंगली उठती है

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने पर सख्त नाराजगी जताई है। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि वर्दी पहनकर रील बनाने से पुलिसकर्मी हंसी का

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया रील बनाने पर सख्त नाराजगी जताई है। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि वर्दी पहनकर रील बनाने से पुलिसकर्मी हंसी का पात्र बनते हैं। इससे आम जनता को पूरे सिस्टम पर सवाल उठाने का मौका मिलता है, जो किसी भी तरह से सही नहीं है।

यह मामला तब सामने आया जब मुख्यमंत्री यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। सीएम योगी ने नए और पुराने पुलिसकर्मियों को नसीहत दी कि पुलिस की नौकरी सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि ड्यूटी के समय रील बनाने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें।

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस ने फरवरी 2023 में एक सोशल मीडिया नीति लागू की थी। इस नियम के मुताबिक वर्दी में रहते हुए या ड्यूटी के दौरान व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो, रील बनाना या लाइव टेलीकास्ट करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, पुलिस थानों, लाइनों या कार्यालयों के निरीक्षण और ड्रिल से जुड़े वीडियो अपलोड करने पर भी रोक है।

मई 2026 में DGP मुख्यालय ने इस नीति को सख्ती से लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हाल ही में एक महिला पुलिसकर्मी और उनके पुरुष सहकर्मी को वर्दी में आपत्तिजनक रील बनाने के कारण निलंबित भी किया गया है। मुख्यमंत्री की यह चेतावनी इसी बढ़ते चलन को रोकने के लिए दी गई है ताकि पुलिस की छवि खराब न हो।