Lucknow: मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, ICU में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हाल-चाल
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। महंत जी पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज ICU में चल रहा है।
महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। 89 साल के महंत जी को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) और सांस लेने में तकलीफ की समस्या थी, जिसकी वजह से उन्हें ICU में रखा गया। उनका इलाज मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉ. दिलीप दुबे की टीम देख रही है।
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है और सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। संक्रमण अब कंट्रोल में है और उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज के संबंध में जरूरी निर्देश दिए और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
बता दें कि मुख्यमंत्री खुद ट्रस्ट प्रमुख की सेहत पर नजर रख रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल से उनकी डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट ले रहे हैं। महंत जी को पहले भी 2022 में ऐसी ही स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मेदांता में भर्ती कराया गया था।
दूसरी तरफ, 6 जुलाई 2026 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बड़ी बैठक होनी है। इस मीटिंग में मंदिर प्रोजेक्ट और प्रशासन से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, महंत जी की मौजूदा सेहत को देखते हुए इस बैठक में उनके शामिल होने पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।