Lucknow में बोले सीएम योगी, बताया माफियाओं का सफाया करना है उनकी पहली पसंद
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित ‘त्रिवेणी’ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के समापन सत्र में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित ‘त्रिवेणी’ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग के समापन सत्र में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के नौ सालों के अनुभव साझा किए और पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी सबसे प्रिय पसंद के बारे में बताया।
सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि माफियाओं का सफाया करना ही उनका सबसे प्रिय विषय है। उन्होंने जोर दिया कि उनकी सरकार अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना जारी रखेगी। इसी दौरान उन्होंने लखनऊ का एक पुराना किस्सा भी सुनाया, जिसमें पुलिस की 120 एकड़ जमीन पर एक माफिया ने कब्जा कर रखा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने उस जमीन को मुक्त कराया, एफआईआर दर्ज करवाई और अगले ही दिन बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटवाया। अब उसी जमीन पर एक आधुनिक स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जमीन कब्जाने में मदद करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की है। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगों और असुरक्षा का माहौल रहता था, जिसे अब बदल दिया गया है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे।
मीडिया और कंटेंट क्रिएटर्स को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सलाह दी कि वे खबरों में अपने निजी विचार न जोड़ें और पूरी निष्पक्षता के साथ सच दिखाएं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के प्रति अपना लगाव जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे उन्हें देखते ही सुरक्षित महसूस करते हैं और मुस्कुराने लगते हैं।