Lucknow अग्निकांड के बाद CM योगी का आगरा और हाथरस दौरा रद्द, 15 लोगों की मौत के बाद SIT गठित

UP/Lucknow: लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। घटना

UP/Lucknow: लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 23 जून को होने वाले आगरा और हाथरस के अपने दौरों को कैंसिल कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 23 जून को हाथरस में 548 करोड़ रुपये की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। इसके बाद उन्हें आगरा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम नहीं होंगे। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ का अपना दौरा बीच में ही छोड़ दिया और तुरंत लखनऊ लौट आए।

लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अग्निकांड वाली जगह का निरीक्षण किया और KGMU अस्पताल जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इस हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय SIT बनाई गई है, जिसमें अमृत अभिजात और प्रवीण कुमार शामिल हैं। SIT को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

इस घटना में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 15 मौतों की पुष्टि की है। बचाव कार्य में NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इमारत में कोचिंग सेंटर और पेट शॉप थी, जहां शॉर्ट सर्किट और एसी कंप्रेसर में धमाके की वजह से आग लगी। सीढ़ियों के जल जाने और बाहर निकलने का रास्ता न होने के कारण लोग अंदर फंस गए और धुएं से दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई।