Bhagalpur में कल आएंगे सीएम सम्राट चौधरी, 211 डिग्री कॉलेजों और पिंक बसों की देंगे सौगात
Bihar/Bhagalpur: बिहार की बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा के लिए कल एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 जुलाई को भागलपुर जिले के गौराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान वे राज्य के 211 नए
Bihar/Bhagalpur: बिहार की बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा के लिए कल एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 जुलाई को भागलपुर जिले के गौराडीह प्रखंड स्थित काशील गांव पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान वे राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे और महिलाओं के लिए विशेष ‘पिंक बसों’ की सुविधा शुरू करेंगे।
मुख्यमंत्री काशील गांव में नवस्थापित डिग्री कॉलेज से पूरे बिहार के 211 कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इससे राज्य में उच्च शिक्षा का विस्तार होगा और ग्रामीण इलाकों की छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रोशन ने सभी कॉलेजों में भवन, फर्नीचर, बिजली, पानी, शौचालय और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए मुख्यमंत्री ‘पिंक बसों’ की सौगात भी देंगे। इन बसों की खास बात यह है कि इनमें केवल महिलाएं और उनके छोटे बच्चे ही सफर कर सकते हैं, पुरुषों का प्रवेश वर्जित होगा। सुरक्षा के लिहाज से इन बसों में महिला कंडक्टर होंगी और हर सीट पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के साथ इमरजेंसी अलार्म लगाया गया है।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने हाल ही में 50 नई एसी इलेक्ट्रिक पिंक बसें जोड़ी हैं, जिससे अब कुल संख्या 150 हो गई है। ये बसें पटना समेत छह प्रभागों में चलेंगी, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।
इस बड़े कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य तकनीकी अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।