Mumbai के Colaba में चाय-बन मस्का एन्जॉय करने पहुंचे Christopher Nolan और Tom Holland, 108 साल पुराने कैफे में बिताया समय
Maharashtra: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Tom Holland समेत पूरी टीम मुंबई के कोलाबा स्थित ऐतिहासिक Olympia Coffee House पहुंची। यहां उन्होंने अपनी व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर चाय और बन मस्का का
Maharashtra: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर Christopher Nolan और एक्टर Tom Holland समेत पूरी टीम मुंबई के कोलाबा स्थित ऐतिहासिक Olympia Coffee House पहुंची। यहां उन्होंने अपनी व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाया। यह मुलाकात शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यह पूरी टीम अपनी आने वाली फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए भारत आई है। उनके साथ प्रोड्यूसर Emma Thomas और एक्टर Matt Damon भी मौजूद थे। Universal Pictures India ने इस मुलाकात की एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के मुंबई प्रीमियर से पहले टीम ने एक छोटा सा टी-ब्रेक लिया। फिल्म ‘The Odyssey’ दुनिया भर में 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है।
मुंबई के इस दौरे के दौरान Christopher Nolan ने भारत आने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि भारतीय दर्शकों के साथ समय बिताना हमेशा एक खास अनुभव होता है। वहीं Tom Holland ने भी भारतीय फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया कि भारतीय दर्शकों जैसा जोश किसी और सिनेमा हॉल में देखने को नहीं मिलता।
दिलचस्प बात यह रही कि 1918 में बने इस पुराने कैफे के मैनेजर इनायत मरेडिया और उनके स्टाफ को शुरू में पता ही नहीं चला कि उनके पास कौन बैठा है। मैनेजर ने बताया कि जब ये लोग वहां से चले गए, तब उन्होंने गूगल पर नाम सर्च किया और उन्हें पता चला कि ये दुनिया के बड़े सितारे थे।
मुंबई दौरे के दौरान टीम ने सिर्फ कैफे ही नहीं, बल्कि शहर के मशहूर Trishna रेस्टोरेंट में सीफूड का भी आनंद लिया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग और फैंस के लिए भी एक इवेंट रखा। Universal Pictures India के एमडी डेनज़िल डायस ने बताया कि फिल्म के ग्लोबल टूर में लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क के साथ मुंबई को भी एक आधिकारिक स्टॉप बनाया गया है।